बिहार के शिवहर जिले ने बनाया अनोखा रिकार्ड, सांसद, विधायक, एमएलसी व डीएम चारों महिलाएं

शिवहर : जिले ने इस बार एक ऐसा अनोखा और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। जिले के चारों शीर्ष पद- सांसद, विधायक,एमएलसी और जिला पदाधिकारी एक साथ महिलाओं के हाथों में हैं। यह स्थिति न सिर्फ बिहार में पहली बार बनी है, बल्कि महिला सशक्तिकरण के दिशा में यह महत्वपूर्ण मॉडल पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है।

शिवहर में लोकसभा का प्रतिनिधित्व पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद कर रही हैं, एमएलसी रेखा कुमारी हैं, वहीं शिवहर विधानसभा के इतिहास में पहली बार निर्वाचित होकर पहुंचीं डॉ. श्वेता गुप्ता ने जिले को नई राजनीतिक पहचान दी है। इसके साथ ही शिवहर जिला की कमान प्रतिभा रानी को सरकार ने सौपा है। बिहार के सबसे छोटे जिले शिवहर में चार महिला मुख्य पदों पर तैनात हो होने से जहां महिलाओं में उत्साह है, वहीं, इस पिछले जिले के विकास के लिए काफी उम्मीद लोगों को बढ़ गई है। जिलाधिकारी के पदस्थापना प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लेकर आई है।

चारों स्तरों पर महिलाओं की यह कमान जिले के लिए ऐतिहासिक है। इस अनोखे संयोग से आम लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि महिला नेतृत्व के आने से जिले में कार्य संस्कृति बदली है। हालांकि जिला में अधिकांश महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारी महिला ही हैं। प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी और जनसुनवाई अधिक संवेदनशील होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। अगर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय हुआ तो निश्चित रूप से शिवहर जिला विकास के मामले में काफी ऊंची छलांग लगाएगी।

शिवहर सांसद लवली आनंद

शिवहर में संसद के रूप में जहां बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जदयू से पिछले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया।

वहीं, शिवहर जिले के विधानसभा के इतिहास में पहली बार कोई महिला विधायक यहां चुनी गई है। जदयू के टिकट से सीतामढ़ी के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर वरुण कुमार की पत्नी डॉक्टर श्वेता गुप्ता इस बार विधायक चुनी गई है।

शिवहर में एमएलसी के रूप में सीतामढ़ी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मनोज कुमार की पत्नी रेखा गुप्ता चुनी गई थी। वहीं, अब सरकार ने मोतिहारी के कड़क और ईमानदार एसपी स्वर्ण प्रभात की पत्नी आईएएस प्रतिभा रानी को शिवहर का कमान सौंप कर यह संदेश दिया है। आने वाले समय में शिवहर में महिलाओं की भागीदारी और महिलाओं के सशक्तिकरण के दिशा के रूप में बेहतर सिद्ध होंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील

बेंगलुरु, 16 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नए ग्रेजुएट हुए मेडिकल प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपनी सेवाएं...

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को...

जन शिकायत निवारण दिवस में गूंजीं बिजली, जमीन व आवास की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, भूमि विवाद, आवास, रोजगार और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत