झारखंड में मतदाता सूची मैपिंग का 65 प्रतिशत काम पूरा, SIR में दस्तावेजों का झंझट होगा कम

रांची : झारखंड में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का विगत एसआईआर के मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य 65 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में 70 प्रतिशत मतदाताओं का मैपिंग किया जा चुका है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे विगत एसआईआर के मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढने में सहयोग करें।

कहा कि मतदाताओं को विगत एसआईआर में नाम ढूंढने में सहायता के लिए एक ट्यूटोरियल वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो ट्यूटोरियल की सहायता से मतदाता, भारत निर्वाचन आयोग अथवा संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाइट पर जाकर भी विगत एसआईआर के मतदाता सूची में नाम ढूंढ सकते हैं।

मतदाता सूची से मैपिंग में कठिनाई तो न हों परेशान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विगत एसआईआर के बाद राज्य में अन्य राज्यों से आए मतदाता और जिन मतदाताओं का विगत एसआईआर वाले मतदाता सूची से मैपिंग में कठिनाई आ रही है वो चिंतित न हो। वे अपने संबंधित राज्य के सीईओ वेबसाईट अथवा भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट का उपयोग करते हुए अपना अथवा अपने परिजनों का विवरण का प्रयोग कर ढूंढ सकते हैं। वहीं झारखंड के मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के वेबसाइट का उपयोग कर अपना अथवा अपने परिजनों का विवरण ढूंढ सकते हैं।

1950 पर कॉल कर हेल्पडेस्क मैनेजर से संपर्क करें

के. रवि कुमार ने कहा है कि वैसे मतदाता जो विगत के एसआईआर की मतदाता सूची में विवरण नहीं ढूंढ पा रहे वे 1950 पर कॉल कर हेल्पडेस्क मैनेजर से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि अधिक से अधिक पैतृक मैपिंग से एसआईआर के समय कम से कम मतदाताओं को दस्तावेज समर्पित करना पड़ेगा और प्रक्रिया में आसानी आएगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से छुटे नहीं इसे ध्यान में रखकर कार्य करें।

Screenshot 2025 12 11 202358

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आरएसएस पर कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद, इंडी गठबंधन अवसरवाद से प्रेरित: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पंजीकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर...

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

EAST SINGHBHUM : पोटका प्रखंड के हेंसलबील गांव में वज्रपात से विवाहित महिला की मौत

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबील गांव की शादीशुदा महिला मुस्कान पान (22) की वज्रपात से मौत हो गई।...

जमशेदपुर के साकची बाजार में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो पार्किंग में खड़े वाहनों से वसूला जुर्माना

जमशेदपुर: लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र साकची बाजार में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत