बिहार कैबिनेट की दूसरी बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कैबिनेट की बैठक की। इसमें 19 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी। नयी सरकार बनने के बाद बिहार कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के कारण पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी। 25 नवंबर को पहली बैठक में 10 एजेंडा पर मुहर लगी थी।

19 एजेंडों पर मुहर : मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडा पर मुहर लगी है। इसमें सबसे प्रमुख सरकारी कर्मचारियों का DA 5प्रतिशत बढ़ा है। 1 जुलाई 2025 के प्रभाव से 252% के स्थान पर अब 257 प्रतिशत DA मिलेगा।

सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा : षष्ठम केंद्रीय वेतनमान में वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों को अब 252% के स्थान पर 257 प्रतिशत डीए मिलेगा। वहीं पंचम केंद्रीय वेतनमान में वेतन पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों को 466% के स्थान पर 474% DA मिलेगा। 1 जुलाई 2025 यह प्रभावी रहेगा।

मुंबई की कंपनी युवाओं को देगा प्रशिक्षण : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आफ इंडिया लिमिटेड मुंबई द्वारा बिहार के युवाओं के सशक्तिकरण एवं हुनर विकास हेतु विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम संचालित करने के लिए बिहार सरकार के साथ एमओयू करने की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के नगर निकाय के पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के बकाया भुगतान के लिए 400 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई है। रोहतास के राज्य खाद्य निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक सुधीर कुमार को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई है।

वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष फाउंडेशन और न्यास के लिए 15 करोड़ रुपए की राशि से कॉर्प्स फंड के गठन की स्वीकृति। संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन एवं इसका बिहार सोसाइटी निबंध अधिनियम 1960 के तहत निबंधन कराए जाने की स्वीकृति दी गई है।

तीन नए विभागों की स्वीकृति : नीतीश सरकार ने कैबिनेट में तीन नए विभागों के गठन पर मुहर लगाई। 45 विभागों के अतिरिक्त तीन नए विभाग होंगे। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सिविल विमानन विभाग।

इसके साथ पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का नाम डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग। श्रम संसाधन विभाग का नाम श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग और कला संस्कृति एवं युवा विभाग का नाम कला एवं संस्कृति विभाग करने की भी स्वीकृति।

पहली कैबिनेट में लिए थे बड़े फैसले मुख्यमंत्री ने पहले कैबिनेट की बैठक में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के वादा को पूरा करने के लिए बिहार को पूर्वी भारत के नए टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करने, बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना एवं उद्योगों का जाल बिछाने हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का फैसला लिया था।

25 चीनी मिल खोला जाएगा : बिहार में 25 चीनी मिलों को खोले जाने को लेकर मुहर लगी थी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया। बंद पड़े 9 चीनी मिल को खोलने का फैसला लिया गया था।

11 सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होगा : बिहार को न्यू एज इकोनामी अंतर्गत एक वैश्विक बैंक एंड ग्लोबल वर्कप्लेस रूप में अगले 5 वर्षों में स्थापित करने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु शीर्ष समिति के गठन की स्वीकृति भी कैबिनेट में दी गई थी। बिहार में 11 सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने का भी फैसला दिया गया था, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा हो सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और काकोरी कांड के नायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर देशभर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत