राजनगर के खोकरो गांव में मधुमक्खियों का हमला, खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

राजनगर : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के खोकरो गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पिता, पुत्र और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

.जानकारी के अनुसार खोकरो गांव निवासी राजेश माझी (46) अपने बेटे गौतम माझी (10) और बेटी हर्षिता माझी (13) के साथ खेत में धान की फसल काटने गए थे। इसी दौरान पास के एक पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते से झुंड अचानक उड़कर उन पर टूट पड़ा।

देखते ही देखते तीनों खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब यह दृश्य देखा, तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगो ने तीनों घायलों को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। फिलहाल तीनों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। 14 जून 1922 को इटावा (उत्तर प्रदेश) में जन्मे के. आसिफ (मूल नाम: आसिफ करीम) का पारंपरिक पढ़ाई में मन...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत