हजारीबाग के बेला गांव में ​छठ की पूर्व संध्या तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत

हजारीबाग,​केरेडारी : ​छठ महापर्व की पूर्व संध्या रविवार को हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक हृदय विदारक घटना हुई। यहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है और छठ की खुशियां शोक में बदल गई हैं।

​छठ की तैयारी के दौरान हादसा

​जानकारी के अनुसार, मृतकाओं की पहचान 12 वर्षीय रूपा तिवारी पिता: रवि तिवारी और 11 वर्षीय गुनगुन कुमारी पिता: अनिल तिवारी, निवासी बेला गांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छठ पूजा की तैयारी के क्रम में रविवार को दोनों बच्चियां गांव के तालाब में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

​लापरवाही का आरोप

​आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे और दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला। परिजन तुरंत दोनों को केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। ​परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहाँ कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिसके कारण बच्चियों को समय पर आपातकालीन उपचार नहीं मिल सका। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की इस घोर लापरवाही पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

​केरेडारी CHC में इलाज न मिलने पर परिजन दोनों बच्चियों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

​परिजनों का स्पष्ट कहना है कि यदि केरेडारी अस्पताल में डॉक्टर समय पर मौजूद होते, तो शायद उनकी बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग, ईसी बोला- फिलहाल दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 2.11 करोड़ यानी करीब...

पांच साल में व्यापार को दोगुना करने, तकनीक और इनोवेशन संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए भारत और फ्रांस

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को पांच साल के अंदर दोनों देशों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत