जमशेदपुर के कदमा में 20 लाख की डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कीमती सामान बरामद

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में हुई 20 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और लूटे गए कीमती सामान बरामद किए हैं।

सिटी एसपी शिवाशीष ने बताया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे रामनगर रोड नंबर-2 निवासी दीप राज सिंह के घर में 7 से 8 नकाबपोश युवक हथियार लेकर घुस गए थे। आरोपियों ने घरवालों को एक कमरे में बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपए के जेवर और कीमती सामान लूट लिए थे। इस घटना के बाद थाना में जांच शुरू की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने पेशेवर तरीके से अनुसंधान करते हुए इस मामले का उद्भेदन कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद सद्दाम, फहीम आलम, कृष्णा लौहार उर्फ पाड़ी, सयोराज सिंह उर्फ जस्से और कुनाल सिंह मुंडा शामिल हैं। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, सोने का ब्रेसलेट, टाइटन कंपनी की घड़ी, एक स्कूटी और एक CNG ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पूर्व में हत्या, चोरी और गृहभेदन जैसे कई संगीन मामलों में शामिल रह चुके हैं। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा...

रांची में संघ कार्यालय पर हमला: मुख्य आरोपी हवालात से भागा, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद फिर गिरफ्तार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

पश्चिम बंगाल से निवेश का न्योता, आदित्यपुर के उद्योगपति होंगे शामिल

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। कोलकाता में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश अवसरों और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत