जमशेदपुर के कैलाश होटल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

साकची के सना काम्प्लेक्स परिसार में हुई वारदात, चारों आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के सना काम्प्लेक्स के कैलाश होटल में 16 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े 5 बजे दो 12 वर्षीय नाबालिग बच्चियों के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों पीड़िताएं पड़ोस की ही रहने वाली हैं और एक परिचित के बहकावे में आकर होटल पहुंचीं, जहां उनके साथ यह अमानवीय कृत्य हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस ने छापेमारी कर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के बिहार ग्रिन निवासी कैलाश मिश्रा, चतरा ईटखोरी के करण कुमार राणा, कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4 के रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश और सोनारी सीपी क्लब के पास रहने वाले तरुण शर्मा उर्फ गोलू के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों या सहयोगियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए सभी आरोपियों को कड़ी कानूनी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

चाईबासा में घरेलू विवाद में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोटो चांदमारी निवासी 19 वर्षीय सिया कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

दिल्ली के शाहदरा में बिजली के सामान के गोदाम में लगी आग, कोई भी हताहत नहीं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार को एक इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत