झारखंड को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, पीवीयूएनएल की यूनिट-1 का ट्रायल ऑपरेशन सफल

== परियोजना की पहली यूनिट ने 72 घंटे का परीक्षण किया पार

==झारखंड को मिलेगा 85 प्रतिशत बिजली लाभ

रांची/ रामगढ़। झारखंड की ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाई देने वाली पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने अपनी बहुप्रतीक्षित परियोजना की पहली यूनिट का 72 घंटे का सफल ट्रायल ऑपरेशन पूरा कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

3×800 मेगावाट की इस अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक आधारित परियोजना की यूनिट-1 के सुचारु संचालन ने राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत आधार प्रदान किया है।

पीवीयूएनएल, एनटीपीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का संयुक्त उपक्रम है, जो झारखंड को कुल उत्पादन का लगभग 85 प्रतिशत बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह परियोजना झारखंड के पतरातू में स्थापित की जा रही है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई 2018 को रखी थी।

अब, यूनिट-1 के सफल ट्रायल रन ने परियोजना के तेजी से पूरा होने की उम्मीद को बल दिया है।

सीईओ सहगल ने कहा कि यह सफलता हमारे कर्मठ कर्मियों, झारखंड सरकार के सहयोग और सभी हितधारकों की सहभागिता का परिणाम है। यह सिर्फ एक तकनीकी सफलता नहीं, बल्कि राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर है।

ऊर्जा उत्पादन में बड़ा योगदान
परियोजना की तीनों यूनिटें चालू होने के बाद कुल 2400 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता होगी, जिससे झारखंड को औद्योगिक विकास, रोजगार और आर्थिक मजबूती के नए अवसर मिलेंगे।

तकनीकी रूप से अत्याधुनिक प्रणाली
परियोजना में उन्नत और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों का प्रयोग किया गया है:

अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक: कम कार्बन उत्सर्जन के साथ अधिक दक्षता
ड्राई ऐश यूटिलाइजेशन सिस्टम: सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा
एयर-कूल्ड कंडेंसर प्रणाली: जल संरक्षण और सतत विकास की दिशा में बड़ा कदम
वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस उपलब्धि के अवसर पर सीईओ ए.के. सहगल, जीएम प्रोजेक्ट अनुपम मुखर्जी, जीएम ओ एंड एम मनीष क्षेत्रपाल, जीएम विष्णु दत्ता दास, जीएम मेंटेनेंस ओ.पी. सोलंकी, और जीएम टी एंड एस संगीता दास समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 की उम्र में फतह किया माउंट एवरेस्ट, बोलीं- एवरेस्ट ने ली हर स्तर पर परीक्षा

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पर्वतारोही डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद वह कर दिखाया, जिसे करने...

दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान के नवीनीकृत भवन का सरयू राय ने किया लोकार्पण, हरसंभव सहयोग का भरोसा

जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और कृष्णा मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से शहर के कदमा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत