जेकेएलएम नेता के प्रयास से दिहाड़ी मजदूर के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पटमदा : जी हां, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कोल्हान प्रमंडल के संगठन सचिव उज्ज्वल कुमार महतो के अथक प्रयास से एक दिहाड़ी मजदूर के चेहरे पर उस वक्त लौटी मुस्कान जब उनका गायब हथौड़ा उन्हें दुबारा मिल गया। करीब 10 हजार की कीमत वाला हथौड़ा ही उनके रोजगार का मुख्य साधन है। हथौड़ा मिलते ही खुशी से उनकी आंखें भर आईं और बार-बार वह उज्ज्वल कुमार का आभार जताने लगे।

दरअसल पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत पारबाद गांव निवासी देवशरण महतो पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं और वह जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पुराने मकानों की छतों को तोड़ने एवं अन्य काम करते हुए अपनी आजीविका चलाते हैं।

बीते 16 सितंबर को वह जब शंकोसाई में काम पर ही थे तब उनके गांव के एक मरीज ने उनसे दूरभाष के माध्यम से मदद मांगी। फिर अपना काम छोड़कर वह मरीज की मदद करने साकची स्थित एक डॉक्टर के पास गए। मजदूर देवशरण अपने साथ अपना हथौड़ा लेकर एक टेम्पो में बैठ गए। साकची पहुंचने के बाद वह गलती से अपने हथौड़ा को उतारे बिना गांव के उस मरीज के साथ उतर गए। वहां से इलाज के बाद घर लौटने के क्रम में जब उन्हें अहसास हुआ कि उनका हथौड़ा तो टेम्पो में ही छूट गया है तो वह काफी परेशान हो गए।

वह शंकोसाई में मुख्य सड़क के किनारे खड़ा होकर उस टेम्पो वाले की तलाश करने लगे। इसी बीच एक बोलेरो कार की चपेट में आने से उनका एक पैर कुचल गया। इससे वह काफी हताश और निराश रहने लगे। बाद में इसकी जानकारी जेएलकेएम नेता उज्ज्वल कुमार को दी। फिर उक्त मजदूर के साथ शंकोसाई स्थित बीपीसीएल के पेट्रोल पंप में जाकर कर्मचारियों की मदद से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और वहां से टेम्पो चालक का पता लगाया। लगातार प्रयास के बाद टेम्पो चालक से भेंट हुई और 19 सितंबर को हथौड़ा उन्हें वापस मिल गया। इसके लिए उन्होंने जेकेएलएम नेता का आभार जताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर देश के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत