जमशेदपुर : कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश। नदियों का जलस्तर लगातार दूसरे दिन भी डेंजर लेवल के पार ही है। मौसम विभाग की ओर से भी कोल्हान में येलो अलर्ट जारी किया गया है।इधर 25 अगस्त को भी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास बंगाल की खाड़ी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं 26 से 29 अगस्त तक भी राज्य के कई जिलों में बारिश होगी। इस दौरान हवा की रफ्तार लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
प्रशासन ने लोगों को तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। बारिश से कारोबार के साथ-साथ बच्चों का पठन पाठन भी प्रभावित हो रहा है। शहर के कई निचले इलाकों में जल जमाव से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
बारिश का असर यह हुआ कि शनिवार को कोल्हान में घर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
