जमशेदपुर के करनडीह में हीरो सर्विस सेंटर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित करनडीह चौक के पास एक हीरो टू-व्हीलर सर्विस सेंटर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कैश काउंटर से करीब 50 से 55 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।सर्विस सेंटर में कार्यरत कर्मचारी तपन पाल के अनुसार, 28 तारीख की शाम करीब ०7 बजे रोजाना की तरह काम खत्म कर सभी कर्मचारी प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वे वापस लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा गया कि कैश काउंटर की खिड़की खुली हुई थी और गल्ले का लॉक भी तोड़ा गया था, जिसमें रखी पूरी नकदी गायब थी।सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि इस चोरी की घटना में तीन लोग शामिल थे। सभी ने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था। फुटेज में साफ दिख रहा है कि अपराधी पहले ताला तोड़ते हैं, फिर सीधे कैश काउंटर तक पहुंचकर नकदी निकालते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं।तपन पाल ने बताया कि यह सर्विस सेंटर पिछले छह वर्षों से अधिक समय से संचालित हो रहा है, लेकिन इस तरह की चोरी की घटना पहली बार हुई है। घटना के बाद तुरंत परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राम मंदिर दानपात्र घपले पर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

मैनपुरी, 16 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपलेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया। मंगलवार...

फ्रांस के प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में शुरू हुई यूपीआई सेवा, पीयूष गोयल बोले- यूपीआई के ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्रतिष्ठित रिटेल स्टोर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘पहले वोट चोरी, अब बिना चुनाव सीट चोरी’, मीनाक्षी नटराजन मामले पर दिल्ली में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदर्शन...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत