मंझारी में जंगल से पत्ता लाने जा रहा व्यक्ति ट्रैक्टर से गिर पड़ा, मौत
चाईबासा। चलती ट्रैक्टर से गिरने से पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत भरभरिया गांव निवासी 37 वर्षीय सुना पिंगुवा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम में सुना पिंगुवा अपने दोस्तों के साथ जंगल पता लाने के लिए जा रहा था ।
रास्ते में छोटा रूंजू गांव के पास अचानक वह चलती ट्रैक्टर से गिर गया। ट्रैक्टर के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही मंझारी पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।
मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लायी। परिजनों ने बताया कि मृतक जंगल से पत्ता लाने के लिए ट्रैक्टर से जा रहा था। इसी ट्रैक्टर से दौरान गिर जाने और ट्रैक्टर की चपेट करने से उसकी मौत हो गई।
