सोनारी सी रोड के समीप घर में नया फ्रिज ब्लास्ट, धधकी आग, छत व खिड़की से कूदकर बचाई जान

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी के सी रोड स्थित जो-जो दुकान के पीछे एक घर में मंगलवार को नया फ्रिज में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

छत के रास्ते लोगों ने बचाई जान

आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हालात इतने भयावह हो गए कि लोगों ने मुख्य दरवाजे से निकलने के बजाय छत पर चढ़कर पड़ोसी के मकान की छत और खिड़की से छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

दमकल की देरी से बढ़ी परेशानी

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, लेकिन टीम करीब आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। परिणाम यह हुआ कि आग और ज्यादा फैल गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

इलाके में जुटी भारी भीड़

घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। आग की भयावहता को देखकर लोग काफी सहमे हुए नजर आए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पेसा के अंतर्गत ग्रामसभा को प्राप्त है गांव संचालन की सर्वोच्च इकाई का दर्जा : विधायक संजीव सरदार

पोटका : जादूगोड़ा स्थित रंकिणी मंदिर के धुमकुड़िया भवन में भूमिज समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठकशुक्रवार को आयोजित की...

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत