चैत्र छठ व रामनवमी को लेकर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई व जलापूर्ति सुधार के दिए निर्देश

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आगामी चैत्र छठ पर्व एवं रामनवमी उत्सव के मद्देनज़र मानगो नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों एवं प्रमुख स्थलों का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि छठ घाटों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही, रामनवमी उत्सव को लेकर भी महापौर ने विशेष तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, जल छिड़काव, पेयजल की उपलब्धता तथा भीड़-प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए।

इसके अतिरिक्त, महापौर ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में आम नागरिकों को सुगम एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक समग्र एवं विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

इस योजना में जल स्रोतों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली, पाइपलाइन नेटवर्क की स्थिति, जल दबाव एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान शामिल करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

महापौर ने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे छठ एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों का आयोजन सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आजादनगर में पत्नी की सरेआम पिटाई और हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : आखिरकार आजादनगर में सरेआम हथियार लहराने वाला अपराधी व उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पत्नी से मारपीट के दौरान प्रत्यक्षी जब...

टाटा स्टील फाउंडेशन ने “मांगों से मुक्त दिवस” के साथ मनाया विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

जमशेदपुर : विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन ने सबल-ज्ञानोदय में एक विचारोत्तेजक और समावेशी पहल का आयोजन किया, जो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत