जवारा पूजा : सोनारी के मरार पारा स्थित शीतला माता मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एम पी युवक संघ, शीतला माता मंदिर, मरार पारा सोनारी, सार्वजनीक नवरात्रि जवांरा पूजा के पहले दिन पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।
पूजा के पहले दिन पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता सह समाज सेवी चन्द्रगुप्त सिंह ने किया। समिति के द्वारा मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर और मां का अंग वस्त्र से समिति द्वारा स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि शिवशंकर सिंह को मां के अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक प्यारे लाल साहू, अध्यक्ष भोला साहू,अवध राम साहू, प्रीतम साहू,पंचम जंघेल,बोधन राम साहू, यशवन्त साहू,जीवन साहू,चमन लाल साहू,मोहन पटेल, संतोष साहू, सत्यदेव साहू, महेश साहू,उदय नारायण।
महिला समिति चंदा बाई,पंचवती साहू, विजय लक्ष्मी, गायत्री देवी,राधा देवी, बिना साहू,गुड्डी लोधी, हेमा साहू,सुरजा बाई, इत्यादि लोग सामिल हुए।
मालूम हो कि चैत्र नवरात्र के दौरान जवारा पूजा (जौ बोने की परंपरा) अत्यंत धूमधाम से मनाई जाती है। इस दौरान महिलाएं लाल साड़ी पहनकर सिर पर कलश और अखंड ज्योति लेकर भव्य जुलूस निकालती हैं, जिसमें मां के जयकारों के साथ जवारा का विसर्जन नदी घाटों पर किया जाता है

