साकची समेत कई बाजारों में किराया बढ़ोतरी के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर। शहर के साकची बाजार सहित विभिन्न सैरात बाजारों के दुकानदारों में दुकानों का किराया बढ़ाए जाने को लेकर एक बार फिर आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने किराया बढ़ोतरी के फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

साकची सैरात बाजार के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया और बाजार क्षेत्र में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल दुकानदारों का कहना था कि अक्षेस द्वारा बिना किसी पूर्व चर्चा या सहमति के दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया है, जिससे छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ जाएगा।

दुकानदार नेता जावेद अख्तर ने कहा कि बाजार के अधिकांश व्यापारी वर्षों से यहां व्यवसाय कर रहे हैं और पहले भी किराया बढ़ोतरी के खिलाफ आंदोलन करना पड़ा था। उस समय जिला प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दुकानदारों को राहत दी थी, जिसके बाद सभी व्यापारी शांतिपूर्वक अपना कारोबार कर रहे थे। लेकिन अब फिर से किराया बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे व्यापारियों में भारी नाराजगी है।

प्रदर्शन के बाद दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय पहुंचा, जहां अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से दुकानदारों ने किराया बढ़ोतरी के आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से यह भी कहा कि यदि किराया बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो शहर के सभी सैरात बाजारों के दुकानदार एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

दुकानदारों का कहना है कि पहले से ही बाजार में व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। आॅनलाइन व्यापार और बढ़ती लागत के कारण छोटे दुकानदारों को कई तरह की आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किराया बढ़ोतरी का फैसला उनके व्यवसाय के लिए गंभीर समस्या बन सकता है।

दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द ही इस मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे, जिसमें बाजार बंद, धरना-प्रदर्शन और बड़े स्तर पर विरोध कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं। फिलहाल सभी दुकानदार प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

“अंचल-सह-थाना दिवस” : भूमि विवादों के 28 में 16 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : जिला प्रशासन के प्रयास का सार्थक असर अब दिखने लगा है। लोगों की जमीन संबंधी मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन होने से शासन...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत