“अंचल-सह-थाना दिवस” : भूमि विवादों के 28 में 16 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : जिला प्रशासन के प्रयास का सार्थक असर अब दिखने लगा है। लोगों की जमीन संबंधी मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन होने से शासन के प्रति लोगों में भरोसा दिखने लगा है।

गुरुवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आम लोगों को स्थानीय स्तर पर समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अंचल क्षेत्र के विभिन्न थाना परिसरों में “अंचल-सह-थाना दिवस” का आयोजन किया गया।

शिविर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनीं और आपसी समन्वय के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, पारदर्शी एवं स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि अनावश्यक मुकदमेबाजी और विवाद की स्थिति को कम किया जा सके।

प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु इस प्रकार के शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शुरुआत में नतीजा उतना बेहतर नहीं दिख रहा था पर अब लोग शिविर में पहुंचने लगे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर ने दिया इस्तीफा, एक और बोर्ड भंग होने के कगार पर

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाले एक और नगर निगम बोर्ड के भंग होने की स्थिति बन...

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत