झींकपानी के बुरूबासा गांव में पति की मामूली बात पर नाराज पत्नी ने लगा ली फांसी
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना अंतर्गत बुरूबासा गांव निवासी 20 वर्षीय मुक्ता बालमुचु ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पति बेंगलुरु में काम करता है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम में जब घर में कोई नहीं था ,उसी समय मुक्ता बालमुचू ने धोती से अपने घर के धारण में फांसी के फंदा बांधकर झूल गई ।जिससे उसकी मौत हो गई।
जब परिजन रात में घर आए तो देख कि उसका दरवाजा बंद है। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से देखा गया तो मुक्ता को फांसी के फंदे में लटका पाया गया।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शनिवार की सुबह घटनास्थल पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई।
परिजनों ने बताया मुक्ता की एक साल पहले शादी हुई थी।उसका पति दो महीना पहले मज़दूरी काम करने के लिए बेंगलुरु गया है। घटना से एक दिन पहले पैसा के लिए पति पत्नी के बीच कुछ बात हुई थी, पति के बातों से वह नाराज हो गई थी। उसी वजह से मुक्ता ने फांसी लगा ली है।इघर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
