शनिवार शाम थम जाएगा झारखंड निकाय चुनाव प्रचार का शोर, उम्मीदवारों के पास बचे हैं 30 घंटे

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला समेत पूरे झारखंड में शनिवार को शाम पांच बजे निकाय चुनाव के प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद न तो कोई चुनावी सभा होगी न ही जुलूस निकाले जा सकेंगे।

हालांकि वोटिंग से पहले के अंतिम दिन में उम्मीदवार वोटरों को आकर्षित करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। वोटिंग 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके चार दिन बाद 27 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शनिवार को मतदान दल अपने-अपने तैनाती स्थल के लिए रवाना होने लगेंगे। इधर उम्मीदवार पूरी ताकत लगा रहे हैं। उनके पास महज 30 घंटे बचे हैं।

सत्ता पक्ष की लोकप्रियता का परीक्षण

झारखंड में 48 नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को है। इन निकायों में जमशेदपुर, राजधानी रांची, धनबाद,, बोकारो और देवघर जैसे बड़े शहरों के नगर निगम भी शामिल हैं। नगर निकायों के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन चुनावों के नतीजों से इस बात का परीक्षण होगा कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाला सत्ताधारी इंडिया गठबंधन जिसमें कांग्रेस सहित कुछ और दल शामिल है, किस स्थिति में है। बीजेपी इस चुनाव में काफी जोर लगा रही है।

बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

चुनावों की प्रक्रिया 4 फरवरी को शुरू हुई थी। इसी दिन से उम्मीदवारों के नामांकन दाखिले का सिलसिला शुरू हो गया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 6 फरवरी तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके अगले दिन 7 फरवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए थे। झारखंड के नगर निकाय चुनाव मत पत्र, यानी बैलेट पेपर के जरिए कराए जा रहे हैं। इस चुनाव में मतदाता को नोटा का विकल्प नहीं मिलेगा। यानी वोटर को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से ही किसी एक को वोट देना होगा। झारखंड में पहली बार नगरीय निकायों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), महिलाओं और पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार में 21 जून को चलेंगी ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेनें, नीट अभ्यर्थियों के लिए दानापुर मंडल ने की घोषणा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून...

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत