मानगो नगर निगम : भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा-मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के संकल्प पत्र में मानगो के सर्वांगीण विकास का रोडमैप

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ने मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के पक्ष में समर्थन की अपील की। गुरुवार को मानगो स्थित चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प पत्र समृद्ध मानगो, स्वच्छ मानगो और पारदर्शी शासन का रोडमैप है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में रोजाना कचरा उठाव, नियमित नाली-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और मच्छरों से निजात के लिए फॉगिंग की स्थायी व्यवस्था की जाएगी।

ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जनसहयोग से सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाएंगे, पुराने केंद्रों का जीर्णोद्धार होगा और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मानगो में महिला उच्च विद्यालय/महाविद्यालय की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही, बचे हुए घरों तक पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुंचाने और पानी की नियमित गुणवत्ता जांच की व्यवस्था की जाएगी।

संकल्प पत्र में पूरे नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और नालियों की मरम्मत, नए क्षेत्रों में निर्माण, बेहतर सीवरेज सिस्टम, अंडरग्राउंड केबलिंग, नई स्ट्रीट लाइट और लाइट टावर की व्यवस्था का भी वादा किया गया है।

सब्जी एवं खुदरा विक्रेताओं के लिए पार्किंग युक्त वेंडर जोन, स्टेडियम और टाउन हॉल का निर्माण, बच्चों के लिए पार्क, युवाओं के लिए खेल मैदान और बुजुर्गों के लिए मिलन स्थल विकसित किए जाएंगे।

विनय जायसवाल ने कहा कि मानगो को हर हाल में नशा और अपराध मुक्त बनाया जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए महिला थाना और पिंक पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। बड़ी आबादी को देखते हुए अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन केंद्र खोलने की दिशा में भी पहल होगी। बरसात में बाढ़ और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि निजी और सरकारी विद्यालयों में पर्यावरण समिति एवं ‘पर्यावरण मित्र’ का गठन कर वन विभाग से समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक विद्यालय और निगम शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। अप्रत्याशित होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार से मांग की जाएगी।

इसके अलावा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। चलंत वैन के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, ई-श्रम कार्ड और आभा कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने झारखंड सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं और कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानगो नगर चुनाव में मानगो की प्रबुद्ध जनता राज्य सरकार को कड़ा संदेश देगी और स्वच्छ, सुरक्षित, विकसित और समृद्ध मानगो बनाने को कैमरा छाप पर मुहर लगाकर मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद एवं मत प्रदान करेगी।

प्रेस वार्ता में मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह, संचालन समिति के संयोजक गंगा साहू, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल एवं युवा मोर्चा के रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कोल्हान में सड़क हादसों का कहर जारी, मानगो में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बस की चपेट में आकर मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच शनिवार सुबह एक और दर्दनाक दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।...

योगेंद्र प्रसाद बने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नए नगर आयुक्त, झारखंड में 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत