एमजीएम अस्पताल में व्यवस्था सुधार को उपायुक्त ने दिया अल्टीमेटम, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अस्पताल प्रबंधन से मांगी जानकारी

जमशेदपुर : क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा डीएम लाईब्रेरी का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के कई वार्डो को निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनका हाल जाना तथा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं अथवा परेशानियों से अवगत हुए।

उन्होंने पूर्व में किये गये निरीक्षण तथा दिये गये निर्देश के आलोक में अधिकारियों को अस्पताल व्यवस्था में सुधार के लिए किये गये अबतक के प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया।

एमजीएम अस्पताल पहुंच कर उपायुक्त ने सबसे पहले इमरजेंसी, फार्मेसी, आईसीयू, सीटी स्केन, निबंधन काउंटर तथा निर्मानाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और वहां मरीज से एवं कर्मचारियों से बात की।

अस्पताल में रोगियों एवं परिजनों की सुविधा के लिए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मांगी और कहा कि जो समस्याएं अस्पताल में अभी हैं उसे कैसे दूर किया जा सकता है उसके समाधान की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित करें।

इसके अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को यथाशीध्र पूरा कराते हुए पानी की समस्या को अस्पताल अधीक्षक, संवेदक एवं मानगो नगर निगम आपसी समन्वय स्थापित कर गर्मी से पूर्व अस्पताल में पानी की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इस दौरान एसडीओ अर्नव मिश्रा, एडीसी संतोष गर्ग, सहित अस्पताल अधीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

डीएम लाइब्रेरी के संचालन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीएम लाइब्रेरी साकची के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल्द लाइब्रेरी के संचालन के लिए किये जा रहे आधारभूत व्यवस्थाओं यथा लाइब्रेरी में छात्रों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, बेंच-डेस्क, पठन सामग्री, रोशनी, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं आदि कार्यो का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि डीएम लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं एवं आम पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बने, इस दिशा में जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

उन्होने उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि लाइब्रेरी के संचालन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूर्ण की जाए, ताकि आमजन को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि लाइब्रेरी का संचालन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

इस दौरान एसडीओ अर्नव मिश्रा, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, डीटीओ धनंजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

जमशेदपुर के विक्की सिंह पर गोलीबारी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत