पटना में ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह की मौत, दो अन्य घायल

पटना। बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के लखनपुर के पास की बताई जा रही है। रात में एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। बिहटा थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुक्ति नारायण सिंह ने बताया कि ऑटो में सवार लोग मनेर से उर्स देखकर वापस आरा लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ऑटो से निकाला गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के क्रम में एक घायल व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी लोग आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका गहन उपचार चल रहा है। घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के कोलकाता आने पर नेताओं की प्रतिक्रिया, बोले- हमारे लिए बहुत बड़ी बात

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार पश्चिम बंगाल में भी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत