पुलिसिया रवैये से क्षुब्ध जमशेदपुर के स्कूली वैन चालक सोमवार से अनिश्चित हड़ताल पर रहेंगे

बिरसानगर थाना में वाहन चालक पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कांड में पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये से भड़का आक्रोश

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सभी स्कूल वैन चालकों ने सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। स्कूल के वैन चालक संघ ने शनिवार को डीएसपी, एसएसपी एवं जिले के उपायुक्त को मांग पत्र देकर सोमवार से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।

उनका कहना है कि बिरसानगर के एक प्राइवेट स्कूल के कुछ बच्चों को स्कूल की शिक्षिका के कहने पर उक्त चालक ने उन्हें घर छोड़ दिया। दो दिनों के बाद उस चालक को बुला कर उसे पहले स्कूल में सुबह से शाम तक बैठाया गया, बाद मे उस पर पोस्को एक्ट का आरोप लगाते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

वैन चालक संघ का कहना है अगर वह दोषी है तो वे लोग प्रशासन के साथ हैं, मगर कुछ वर्ष पूर्व भी इस तरह का एक मामला सामने आया था जिसमे मानगो के एक स्कूल वैन चालक को जेल भेजा गया था।

दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस ने जाँच रिपोर्ट नहीं सौंपी, नतीजा वह आज भी जेल की सजा काट रहा है। वैन चालक संघ का कहना है कि इस मामले मे पुलिस निष्पक्ष जाँच करे, और जो दो लोगों पर झूठा पोस्को एक्ट लगा है, उन्हें जेल से रिहा करवाएं, उनका साफ कहना है कि हर बार प्रशासन की नजर मे गरीब वैन चालक ही क्यों गलत ही रहते हैं। पुलिस जाँच सही तरीके से क्यों नहीं करती है, नतीजा है वैन चालक कोई दो वर्ष तो कोई 27 फरवरी से जेल मे है।

अब ज़ब सोमवार से स्कूल वैन चालक हड़ताल पर रहेंगे तो सभी छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

क्या है पॉक्सो एक्ट

पॉक्सो एक्ट (POCSO Act, 2012), यानी ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम’, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण और उत्पीड़न से बचाने वाला एक विशेष कानून है। यह कानून 14 नवंबर 2012 से लागू हुआ, जो लड़का-लड़की दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, इसमें त्वरित जांच, रिपोर्टिंग और सख्त सजा (आजीवन कारावास तक) का प्रावधान है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

ओडिशा: स्ट्रीट लाइट के एस्टीमेट के लिए रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 19 जून (आईएएनएस)। ओडिशा सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को जगतसिंहपुर जिले के जनरल इलेक्ट्रिकल डिवीजन (जीईडी) के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को जिले...

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत