जमशेदपुर में गोविंदा, चंकी पांडेय, शक्ति कपूर समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानें क्या है मामला


जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र में चर्चित निवेश घोटाले के मामले में अदालत के निर्देश पर एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस एफआईआर में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडेय, शक्ति कपूर, गायक व अभिनेता मनोज तिवारी समेत मेक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को आरोपित बनाया गया है। कंपनी के दोनों निदेशक पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने शनिवार को नई एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला अदालत के आदेश के बाद दर्ज किया गया है, जिससे अब जांच को और तेज किया जाएगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला बमार्माइंस थाना क्षेत्र निवासी जसपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने मेक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड की निवेश योजना से प्रभावित होकर करीब आठ लाख रुपये कंपनी में निवेश किए थे। कंपनी ने उन्हें 15 प्रतिशत प्रतिमाह तक रिटर्न देने का भरोसा दिलाया था। हालांकि, निवेश के बाद न तो उन्हें मूलधन वापस मिला और न ही किसी प्रकार का ब्याज दिया गया। बार-बार संपर्क करने के बावजूद कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया।

शिकायतकर्ता जसपाल सिंह का कहना है कि कंपनी के प्रचार-प्रसार और बड़े पैमाने पर आयोजित भव्य कार्यक्रमों में नामी फिल्मी कलाकारों की मौजूदगी देखकर उन्हें कंपनी पर भरोसा हुआ। इन आयोजनों में बड़े मंच, चमक-दमक और मशहूर हस्तियों के भाषणों के जरिए आम लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने मंच साझा किया और कंपनी की योजनाओं की सराहना की, जिससे निवेशकों को यह विश्वास हुआ कि कंपनी पूरी तरह विश्वसनीय है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मेक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ इससे पहले भी साकची थाना में धोखाधड़ी से संबंधित मामला दर्ज किया जा चुका है। अब अदालत के आदेश पर दर्ज हुई नई एफआईआर से इस मामले में जांच की दिशा एक बार फिर सक्रिय हो गई है।

कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को करीब एक वर्ष पूर्व बिहार के वैशाली जिले से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़पने के गंभीर आरोप हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र में दो...

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत