हजारीबाग में 20 लाख का ब्राउन शुगर और 20 लाख का अवैध शराब जब्त, आठ तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को लगभग 40 लाख रुपए के मादक पदार्थ जब्त किया है। यह कार्रवाई दो थानों में की गई, जिसमें कुल आठ नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पहली कार्रवाई हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में हुई। यहां से लगभग 166 ग्राम ब्राउन शुगर, साढ़े तीन लाख रुपए नगद, दो बाइक और छह मोबाइल फोन जब्त किया गया।

जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये आंका गया है। इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सावन कुमार, संतोष कुमार, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार साव, योगेश प्रसाद और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। ये सभी हजारीबाग और चतरा जिले के निवासी हैं। दूसरी कार्रवाई टाटीझरिया थाना क्षेत्र में की गई। बोधा जंगल से अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की गई, जिसमें लगभग 60 पेटी विदेशी शराब शामिल है। इसका बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये बताया जा रहा है।

इस मामले में एक आरोपित रामचंद्र साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने 60 पेटी विदेशी शराब के साथ एक पिकअप भी जब्त की है। कुल मिलाकर, लगभग 40 लाख रुपए के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई पिछले कई दिनों से लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के करनडीह में हीरो सर्विस सेंटर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित करनडीह चौक के पास एक हीरो टू-व्हीलर सर्विस सेंटर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात...

जमशेदपुर के परसुडीह में छह दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर। परसुडीह थाना के शिव मंदिर रोड और सुंदरनगर इलाके में बुधवार देर रात चोरों ने एक ही रात में कुल छह दुकानों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत