निकाय चुनाव 2026 : पूर्वी सिंहभूम के तीनों निकाय में अब तक 448 उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा

मानगो में वार्ड संख्या 2 व 10 में वार्ड सदस्य के दो अभ्यर्थियों ने दाखिल किया पर्चा, चाकुलिया में एक अभ्यर्थी ने दाखिल किय पर्चा

चाकुलिया नगर पंचायत में शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए नहीं हुई प्रपत्र की बिक्री, वार्ड सदस्य के लिए 5 अभ्यर्थियों ने खरीदा प्रपत्र

जमशेदपुर : निकाय चुनाव नामांकन की प्रक्रिया के आज तीसरा दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 5 तथा वार्ड सदस्य हेतु 57 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा। जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद के लिए शून्य तथा वार्ड सदस्य के 5 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा।

मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में शाबाना बानो, नीलम देवी, पार्वती देवी, लक्की सिंह एवं संध्या सिंह शामिल हैं। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में आरती चौधरी शामिल हैं। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र की बिक्री नहीं हुई।

अब तक मानगो महापौर पद के लिए 17, 36 वार्डो हेतु 297, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 13, 22 वार्डो हेतु 98 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 4 एवं 12 वार्डो हेतु 36 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई है।

मानगो वार्ड संख्या 2 में मोबीन खान एवं वार्ड संख्या 10 में आकाश कुमार तांती तथा चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के लिए तान्या असगर सहित कुल 3 वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

गौतम अदाणी, बिग बी और किंग खान… सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचीं दिग्गज हस्तियां

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का जश्न मुंबई में सितारों से...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत