पूर्वी सिंहभूम जिले में जैक 10वीं बोर्ड व इंटर की परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39643 परीक्षार्थी होंगे शामिल

10वीं परीक्षा में 21301, इंटर कला संकाय में 10183, विज्ञान में 4657, वाणिज्य में 3502 समेत कुल 18342 परीक्षार्थी

-10वीं के 67 केंद्रों पर व 12वीं की 34 केंद्रों पर होगी परीक्षा

3 से 23 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 रहेगी प्रभावी

-परीक्षा हॉल में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल वर्जित

-निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा परीक्षार्थियों को

कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन व विधि-व्यवस्था को लेकर केंद्राधीक्षकों व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ बैठक

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 3 से 23 फरवरी 2026 तक होगी। माध्यमिक परीक्षा पहली पाली में प्रातः 9ः45 बजे से 01ः00 बजे तक, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) द्वितीय पाली में अपराह्न 02ः00 बजे से 05ः15 बजे तक होगी।

मैट्रिक परीक्षा को लेकर घाटशिला अनुमंडल में 23 तथा धालभूम अनुमंडल में 44 कुल 67 परीक्षा केंद्र चिन्हित किये गये हैं, वहीं इंटर परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 12 और धालभूम अनुमंडल में 22 कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित केंद्रों में परीक्षा के सफल संचालन और विधि-व्यवस्था को लेकर केंद्राधीक्षकों तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की बैठक की गयी। बैठक में परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण के दौरान कदाचार करते यदि कोई परीक्षार्थी पकड़ा जाता है, तो सख्त कार्रवाई होगी। निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त श्री संतोष गर्ग ने कहा कि परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करायें।

परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं : एसडीओ

एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने व उनकी मॉनिटरिंग करने, परीक्षार्थियों के लिए पानी, कमरे में पर्याप्त रोशनी, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।

बैठक में निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त संतोष गर्ग, एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद जी, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा, कार्यपालक दण्डाधिकारी चन्द्रजीत सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडेय सहित प्रतिनियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी विश्व योग दिवस से पहले 6 दिन का स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय का दौरा करेंगे। वे 21 जून को...

सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा को लेकर भाकपा का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

जमशेदपुर : सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा वर्षों बाद भी नहीं मिला। बार-बार पत्राचार के बाद भी प्रशासन की ओर से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत