राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि के साथ स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान पखवाड़ा का शुभारंभ, 13 फरवरी को समापन
जमशेदपुर : स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान -2026 कार्यक्रम की शुरुअात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी एवं दीप प्रज्वलित किया गया l
जिला कुष्ठ परामर्शी, डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा हर वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान पखवाड़े का आयोजन किया जाता है जो 30 जनवरी से 13 फ़रवरी 2026 तक आयोजन किया जाता है जिसमें सहिया-दीदी घर-घर, स्कूल, आंगनवाड़ी, हाट-बाजार में कुष्ठ रोग सम्बंधित जागरूकता संदेश, ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है। कुष्ठ रोग से मुक्त लोगों को सम्मानित किया जाता है l
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ0 रंजीत कुमार पांडा ने जिले मे कुष्ठ रोगियों के लिए चलाए जा रहे जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया गया 10 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक जिले में चलाए गए कुष्ठ रोगी खोज अभियान अंतर्गत 127 नये कुष्ठ रोगियों की संपुष्टि कि गई तथा सभी को नि:शुल्क एमडीटी उपलब्ध कराया गया।
इधर “एंटी लेप्रोसी डे”, के अवसर पर शहरी कुष्ठ केंद्र, साकची में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई एवं “स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान-2026” कार्यक्रम का उद्धघाटन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ 0 साहिर पाल, सिविल सर्जन ने बताया कि हमे ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा तभी गाँधी जी का सपना “कुष्ठ रोग मुक्त समाज” की कल्पना कर सकते हैं और इसके लिए हम सभ लोगों को भगीरथी प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को भी याद कर रहे हैं।आज हमें उनके बताए गए मार्ग में चलने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि कुष्ठ उन्मूलन के लिए शपथ सिर्फ कागज तक सिमीत ना रखें उसे अपने व्यवहार में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों से भी सामान्य व्यवहार करना चाहिए और उन्हें भी समाज के मुख्यधारा में लाना चाहिए।
आपाल इंडिया के उपाध्यक्ष जवाहर राम पासवान एवं जिला कुष्ठ कल्याण समिति के महामंत्री मो जैनुद्दीन ने सिविल सर्जन के द्वारा जिले में कुष्ठ उन्मूलन की दिशा में किये कार्यों की प्रशंसा की एवं भविष्य में भी सहयोग करने का अनुरोध किये l
इस अवसर पर कुष्ठ आश्रमों के बच्चों को “निकुष्ठ शिक्षा सम्मान” एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से तीन-तीन साहियाओं के अलावा कुल 84 लोगों को कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए “निकुष्ठ सेवा सम्मान” के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया l पुरस्कार पाकर सभी लोगों के चेहरे खिल गये एवं सभी ने जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की l
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने उपायुक्त महोदय के द्वारा हस्ताक्षरित संदेश को पढ़ कर कुष्ठ उन्मूलन का शपथ ग्रहण किया l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो,ऋषिकेश गिरि,मो 0 जैनुद्दीन,अपाल इंडिया के उपाध्यक्ष जवाहर राम पासवान,डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती, टेरेसा सुण्डी, संजय चटर्जी तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आये साहियाओं का योगदान रहा।
