सीतारामडेरा के कल्याण नगर में दो दिनों से लापता आदित्यपुर निवासी युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर स्थित नाले से रविवार तड़के एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में की गई है. मृतका के चाचा सुखलाल ने बताया कि राहुल मूल रूप से आदित्यपुर का रहने वाला था और दो दिन पूर्व कल्याण नगर स्थित अपने चाचा-चाची के घर आया था.

बीते दो दिनों से वह लापता था. रविवार सुबह उसका शव नाले से बरामद हुआ. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया है. घटना के बाद इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने बुधवार...

उड़िया महोत्सव में दिखी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक

जमशेदपुर: उत्कल एसोसिएशन के तत्वावधान में उड़िया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत