बिहार के 8100 बैंकों में 27 जनवरी को लटकेंगे ताले, हड़ताल में शामिल होंगे 50 हजार कर्मचारी

सार्वजनिक, निजी, विदेशी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के हजारों कर्मचारी हिस्सा बनेंगे इस आंदोलन का

पटना : बिहार समेत देशभर में 27 जनवरी को बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। अब तक के निर्णय के अनुसार तो हड़ताल तय मानी जा रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से बुलाए गए इस हड़ताल को लेकर पटना में बैंककर्मियों ने रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन के सचिव अमरेश विक्रमादित्य ने कहा कि सार्वजनिक, निजी, विदेशी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के हजारों कर्मचारी इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता और व्यापारियों के वित्तीय लेनदेन पर पड़ने की आशंका है। बैंक यूनियनें लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन पर दबाव बना रही हैं।

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मुख्य मांग

हड़ताल का सबसे प्रमुख एजेंडा बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना है। बैंक यूनियनों का कहना है कि 7 दिसंबर 2023 और 8 मार्च 2024 को हुए समझौतों में इसकी सिफारिश की गई थी, लेकिन इसे अभी तक अमली जामा नहीं पहनाया गया है। कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए बैंकिंग क्षेत्र की नौ प्रमुख यूनियनें एक साथ आई हैं। गुरुवार को संवददाता सम्मेलन में यह स्पष्ट कर दिया गया कि जब तक समझौते के अनुसार मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैंककर्मियों ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए अपनी जायज मांगों को दोहराया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

विश्व ऑटिजम जागरूकता दिवस : टाटा पावर ने देशभर में अपने प्रमुख कार्यालयों को नीली रोशनी से जगमगाया

नई दिल्ली/जमशेदपुर : समावेश और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, टाटा पावर ने विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर...

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत