मानगो उलीडीह के ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में छापेमारी, चार महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों में गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के नेतृत्व में की गई. छापेमारी के दौरान अपार्टमेंट से चार महिलाओं को हिरासत में लेकर उलीडीह थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध बताया है और जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस को ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की कार्रवाई की. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिलाएं यहां किस उद्देश्य से रह रही थीं और इनके संपर्क किन लोगों से थे. सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में मामला देह व्यापार से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पुलिस का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. उलीडीह थाना पुलिस ने बताया कि हिरासत में ली गई महिलाओं से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है.

जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक पर फोन तोड़ने का आरोप, वीडियो वायरल

बोकारो में कैंडल मार्च के दौरान विधायक जयराम महतो पर युवक का मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा, घटना का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ा।

सरायकेला में छऊ महोत्सव का भव्य आयोजन

सरायकेला में छऊ महोत्सव 2026 के दूसरे दिन देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति और सोना मोहपत्रा के गीतों ने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

एनएमएल में इंडस्ट्रियल पीएचडी की शुरुआत, मशीनों की सेहत पर एआई-डेटा एनालिसिस पर जोर

जमशेदपुर में आरएलए-2026 का समापन, उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत तालमेल पर बल, उद्योगों की भारी मशीनों की उम्र के आकलन पर केंद्रित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत