‘प्रोजेक्ट उल्लास : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया सीएचसी में 2 फरवरी को एपिलेप्सी कैम्प

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के अंतर्गत आगामी 2 फरवरी 2026 को एपिलेप्सी (मिर्गी) कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी), चाकुलिया में किया जाना है। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग, उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार अबतक घाटशिला, पटमदा एवं शहरी क्षेत्र में एक-एक कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें 1560 लोगों की स्क्रीनिंग में मिर्गी से पीड़ित 967 लोगों को चिन्हित कर उपचार उपलब्ध कराते हुए सतत निगरानी रखी जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट उल्लास का उद्देश्य है कि एपिलेप्सी (मिर्गी) के मरीजों को चिन्हित कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कैम्प के सफल संचालन हेतु सभी लॉजिस्टिक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित हो। साथ ही, व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मरीजों को कैम्प से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिविर स्थल में पंजीकरण एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो, साथ ही मरीजों के लिए दवा वितरण, परामर्श एवं फॉलो-अप की समुचित व्यवस्था भी की जाए। एपिलेप्सी कैम्प के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। कैम्प के दौरान चिकित्सक न केवल इलाज करेंगे बल्कि जागरूकता एवं परामर्श भी देंगे, जिससे लोग समय रहते उचित उपचार प्राप्त कर सकें। बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत समेत अन्य स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे व ऑनलाइन भी जुड़े।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322Aका 60वां कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 व 4 अप्रैल को

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सामाजिक सेवा और नेतृत्व को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा 3 और 4...

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत