ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर बीना सिंह ने कहा- छात्राएं सोशल मीडिया से रहें दूर, अनुशासित होकर देश की प्रगति में योगदान दें

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज में NSS यूनिट वन एंड टू के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती – राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर बीना सिंह प्रियदर्शी रहीं।

डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी ने अपने वक्तव्य में कहा की छात्राएं सोशल मीडिया में संलिप्त न रहकर अनुशासित होकर देश की प्रगति में योगदान दे। राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने विवेकानंद के विचारों को बताते हुए कहा कि उठो, जागो और तब तक चलो जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए और लक्ष्य की प्राप्ति के मार्ग में बाधाएँ जैसे तिरस्कार, मजाक, विरोध को जो सह लेता है ,वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।

रसायन शास्त्र की डॉ अरुंधति एवं छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। स्वयं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक, गीत, नृत्य और भाषण के द्वारा विवेकानंद जी के विचारों को प्रस्तुत किया।

मंच संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेविका सुष्मिता मिश्रा ने किया। विषय प्रवेश एनएसएस यूनिट 1 प्रोग्राम ऑफिसर डॉ निशा कोंगारी एवं धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस यूनिट 2 की प्रोग्राम ऑफिसर व भौतिक विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुलेखा कुमारी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ सविता मिश्रा, डॉक्टर भारती कुमारी, डॉ अर्चना सिन्हा, डॉ संगीता , डॉक्टर अनामिका कुमारी, प्रो अनामिका कुमार ,डॉ पूनम रजक, डॉक्टर श्वेता शर्मा आदि उपस्थित थे।इसमें काफी छात्राओं ने भाग लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

राजस्थानः सीकर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीकर में निकाली साइकिल जन जागरूकता रैली

सीकर, 12 जून (आईएएनएस)। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रंस अलायंस एवं गायत्री सेवा संस्थान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत