जमशेदपुर : जमशेदपुर केनेल क्लब (JKC) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित 79वीं, 80वीं और 81वीं वार्षिक चैंपियनशिप डॉग शो का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक शहर के प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन कुत्तों की उत्कृष्टता, वंशावली, प्रशिक्षण और खेल भावना का भव्य उत्सव होगा।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी.वी. नरेंद्रन द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया जाएगा।
डॉग शो के दौरान चार प्रमुख प्रतियोगिताएं :
-आज्ञाकारिता परीक्षण (Obedience Trials)
-लैब्राडोर रिट्रीवर स्पेशलिटी शो
-बीगल स्पेशलिटी शो
-सभी नस्लों का चैंपियनशिप शो
-आज्ञाकारिता परीक्षण बना आकर्षण
-जेकेसी की आज्ञाकारिता प्रतियोगिता को भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। इस वर्ष इसमें 39 कुत्ते भाग ले रहे हैं, जिनमें ;
-20 कुत्ते स्नातकोत्तर योग्यता के लिए
-7 कुत्ते साथी कुत्ते मूल्यांकन (चिकित्सीय उद्देश्यों हेतु) में शामिल हैं।43 नस्लों के 326 कुत्ते दिखाएंगे दम
चैंपियनशिप शो में कुल 326 कुत्ते भाग लेंगे, जो 43 विभिन्न नस्लों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें कई दुर्लभ और विदेशी नस्लें भी शामिल हैं,
तिब्बती मास्टिफ
चाउ-चाउ
डोगो अर्जेंटिनो
इंग्लिश सेटर
इसके साथ ही देशी भारतीय नस्लें जैसे कारवां हाउंड, कंबाई, मुधोल हाउंड, पश्मी और राजा पालयम भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगी।
जमशेदपुर के स्थानीय डॉग्स को मिलेगा विशेष सम्मान
इस वर्ष शो की खास बात जमशेदपुर के पालतू कुत्तों के लिए विशेष प्रतियोगिता है।
जमशेदपुर के शीर्ष 8 कुत्तों को प्रथम से अष्टम सर्वश्रेष्ठ कुत्ता घोषित किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ स्थानीय प्रशिक्षक और आरक्षित सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक को भी सम्मानित किया जाएगा
इस पहल का उद्देश्य स्थानीय डॉग ओनर्स और प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करना है।
विश्वस्तरीय निर्णायक मंडल
शो में शामिल सभी निर्णायक एफसीआई (FCI) प्रमाणित हैं और विश्व डॉग शो के नियमित जज रह चुके हैं। विभिन्न नस्लों में विशेषज्ञता रखने वाले ये निर्णायक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित माने जाते हैं।
