नशा उन्मूलन रैली व जागरूकता वैन को प्रधान जिला जज ने दिखाई हरी झंडी, फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश बोले- नशा नाश का कारण

नालसा के निर्देश पर सप्ताह व्यापी नशा उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से (नालसा स्कीम 2025) ड्रग फ्री इंडिया अभियान के तहत सोमवार को सप्ताह व्यापी नशा उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई। नशा छोड़ो अभियान के तहत पैदल मार्च एवं मोबाइल वैन द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई । सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने नशा उन्मूलन रैली सह जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली कोर्ट परिसर से निकलकर जेल चौक रोड होते हुए शीतला मंदिर चौक के रास्ते पुनः कोर्ट पहुंचकर समाप्त हुई।

रैली में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के अलावा फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह , पॉक्सो कोर्ट के जज विमलेश कुमार सहाय , सीजेएम विशाल गौरव, सिविल जज सीनियर डिवीजन धर्मेंद्र कुमार , डालसा के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी के अलावा अन्य न्यायिक पदाधिकारी, लीगल एड कौंसिल के पदाधिकारी, मीडियटर, पैनल लायर्स न्यायालय कर्मी, पीएलवी , पुलिस कर्मी, सिविल सोसाइटी से जुड़े लोग शामिल हुए।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि नशा नाश का कारण है। नशा से दूरी बनाकर ही हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने नालसा स्कीम 2025 ड्रग फ्री इंडिया अभियान के तहत 5 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

जागरुकता रैली के दौरान राहगीर एवं आम लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। वहीं जागरूकता रैली में शामिल लोग अपने हाथों में नशा उन्मूलन से जुड़े पोस्टर एवं बैनर लिए हुए थे। जिन पर “नशा से नाता तोड़ो दिल से नाता जोड़ो” जैसे स्लोगन लिखे हुए थे । रैली समापन के बाद अंत में डालसा सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने न्याय सदन में अधिकार मित्रों (पीएलवी) के साथ एक आवश्यक बैठक भी किया और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी व दिशा निर्देश दिया । इस दौरान उन्होंने सभी को नशा नहीं करने का शपथ भी दिलाई । इस मौके पर वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता के के सिन्हा एवं तरित वरन कर भी मौके पर मौजूद रहे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

मुंबई : प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली...

सरायकेला में छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ

सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 11 से 13 अप्रैल तक छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद जोबा मांझी ने पारंपरिक विधि से किया, कई अधिकारी मौजूद रहे।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने रोइंग खेल में जीता पहला राष्ट्रीय पदक

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने रोइंग खेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अकादमी की युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक...

जिले में 4.60 लाख ‘सीएम फोटो वाले झोले’ पहुंचे, जल्द शुरू होगा वितरण

जमशेदपुर। जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों के माध्यम से एक बार फिर लाभुकों के बीच झोला वितरण की तैयारी शुरू हो गई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत