रांची : डोरंडा जैप 1 में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान चार प्लाटूनों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। जवानों की प्रतिभा से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थापना दिवस पर “आनंद मेले का भी उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी रहे मौजूद । जैप 1 के 146वें स्थापना दिवस पर दी गई शुभकामनाएं। इसका गौरवपूर्ण इतिहास रहा है । इस वाहिनी के बारे के जितना कहा जाए उतना कम है ।
मुख्य अतिथि तदाशा मिश्रा ने कहा कि विश्व युद्ध से लेकर हर जगह वाहिनी ने विशेष योगदान दिया है । मुझे भी इसके नेतृत्व का मौका मिला था और आज 146वां स्थापना दिवस मना रहे हैं । परेड बेहद खास रही और सभी को बधाई । इनके रिवॉर्ड के लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए । वाहिनी के लिए जो रिक्ति है उसकी भरपाई करने हम जा रहे हैं । सभी के लिए क्वार्टर पर भी विचार हो रहा है ।
