टेल्को थीम पार्क में नशा करने के दौरान दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक युवक से पूछताछ कर रही पुलिस

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत थीम पार्क में नशा करने के दौरान दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में जुगसलाई मिल्लतनगर निवासी अब्दुल सुफियान और उसका साथी सोहेल अहमद घायल हो गए।

अब्दुल ने किसी तरह भागकर जान बचाई पर सोहेल घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। अब्दुल ने फोन पर अपने साथियों से संपर्क किया जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

अब्दुल से पीठ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में अब्दुल ने बताया कि सोहेल ने उसे फोन कर बाइक लेकर बुलाया था। दोनों बाइक पर सवार होकर टेल्को थीम पार्क पहुंचे थे।

इस दौरान मौके पर सोहेल का एक साथी विनीत समेत कुछ और युवक भी आए। सोहेल अपने साथियों के साथ नशा करने लगा। इसी बीच विनीत ने धारदार हथियार निकालकर सोहेल के सिर पर वार करना शुरू कर दिया। यह देख अब्दुल भागने लगा पर विनीत ने उसपर भी हमला करना शुरु कर दिया। अब्दुल ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पैदल ही टेल्को पहुंचा जहां से फोन कर परिजनों को जानकारी दी।

इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस की एक टीम थीम पार्क पहुंची जहां देर रात तक सोहेल की तलाश की गई पर उसकी कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में एसआईआर का मकसद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है : झामुमो प्रवक्ता

रांची, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने झारखंड में...

24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

चांडिल: चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबे सोनारी निवासी युवक का शव करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत