ओडिशा के ढेंकानाल में पत्थर की खदान में चट्‌टान गिरी, दो की मौत, बचाव व राहत कार्य जारी

Odisha Dhenkanal Rock Collapse: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया है। राजधानी भुवनेश्वर से करीब 70 किलोमीटर दूर ढेंकनाल जिले के मोटंगा थाना क्षेत्र के रानीबानिया इलाके में मेटल क्वारी में ब्लास्टिंग के दौरान हादसा हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि खदान में मौजूद भारी चट्टानें टूटकर नीचे गिर गईं. इस घटना में मलबे में फंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई. फायर ऑफिसर नबघाना मलिक ने बताया कि मजदूर विस्फोट के बाद बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे दब गए थे. सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

ड्रिलिंग के वक्त पर हादसा

जानकारी के अनुसार चट्‌टान तक खिसकी जब जब मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। मलबे के नीचे फंसे मजदूरों की सही संख्या और गिरने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय फायर सर्विस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF), एक डॉग स्क्वाड और भारी मशीनरी की टीमें मौके पर तैनात हैं और बचाव अभियान जारी है। एक फायर सर्विस अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर

ढेंकनाल के कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल और पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर बचाव प्रयासों की देखरेख के लिए मौके पर पहुंचे हैं। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने X पर एक पोस्ट में इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ढेंकनाल में एक पत्थर की खदान में विस्फोट के बाद चट्टान गिरने से मजदूरों की जान चली गई। इस दुख की घड़ी में मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। पटनायक ने लिखा है कि मैं परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस घटना के कारणों और मजदूरों की सुरक्षा उपायों की स्थिति की उचित जांच की जानी चाहिए। पटनायक ने मांग की है कि सरकार को तुरंत बचाव अभियान तेज करने का निर्देश देना चाहिए।

पहले मिल चुका बंद करने का नोटिस

ये हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि ये अवैध खनन का भी नतीजा है. क्वारी को ब्लास्टिंग की इजाजत नहीं थी और सितंबर 2025 में इसे बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया था. फिलहाल मौके पर रेक्स्यू ऑपरेशन चल रहा है और मलबा हटाए जाने का कार्य जारी है. ढेंकानाल कलेक्टर अशीष ईश्वर पाटिल और एसपी अभिनव सोनकर भी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में सड़क हादसे थम नहीं रहे। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया...

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत