जमशेदपुर में आरपीएफ ने छह किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार तड़के की गई । आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 6.08 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

आरपीएफ के अनुसार बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग तीन लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर अंजाम दी गई। जांच के दौरान सामने आया है कि गांजा की तस्करी पूरी तरह सुनियोजित तरीके से की जा रही थी और इसे रेल मार्ग के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की योजना थी।

गिरफ्तार दोनों आरोपित बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रुपही टांड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को बरामद गांजा के साथ आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे सैलरी एडवांस

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब 10 लाख रुपए का मुआवजा...

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत