तेजप्रताप यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत : डॉक्टरों ने दी खान-पान में परहेज और ठंड से बचने की सलाह

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव को बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा। पटना में कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनका उपचार किया।

अस्पताल में दो घंटे तक चली जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेजप्रताप यादव को पेट में असहनीय दर्द की शिकायत थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वे स्वयं अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच शुरू की। डॉक्टर ने उनका चेकअप किया और अल्ट्रासाउंड जांच की। राहत की बात यह रही कि लगभग दो घंटे तक चली गहन चिकित्सा जांच के बाद उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गईं। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले यानी मंगलवार रात भी वे इसी अस्पताल में किसी परिचित मरीज का हालचाल जानने पहुंचे थे।

बोले- 2026 सभी के लिए मंगलमय हो

उपचार के बाद जब तेजप्रताप अस्पताल से बाहर निकले, तो वे बढ़ती ठंड के मद्देनजर सिर पर मोटा मफलर और शरीर पर ऊनी चादर लपेटे हुए दिखे। डॉक्टरों ने उन्हें जरूरी दवाइयां देने के साथ-साथ खान-पान में परहेज बरतने और ठंड से बचने की सलाह दी है।

अस्पताल से निकलते समय उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की और मुस्कुराते हुए कहा कि आने वाला साल 2026 सभी के लिए मंगलमय हो। उन्होंने अपने परिवार और समस्त बिहारवासियों को नए साल की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे अपने आवास पर विश्राम कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलामू में दिनदहाड़े लूट: सीएससी संचालिका को गोली मारकर 3 लाख लूटे

पलामू : मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएससी संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर...

फिल सॉल्ट को सम्मानित करते दिखे शहर के रत्नेश पांडेय

जमशेदपुर। अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

चाकुलिया एरोड्रम का AAI ने किया सर्वे, एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की संभावना तलाशी

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना द्वितीय विश्व युद्धकालीन 515 एकड़ एरोड्रम का निरीक्षण, जमीन व इंफ्रास्ट्रक्चर का किया आकलन 515 एकड़ में फैला है बंद पड़ा एरोड्रम। -स्टेशन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत