सरायकेला खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड में गजराज ने कुचलकर एक की ली जान, 25 दिसंबर को भी एक ग्रामीण को किया था घायल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिले कुकडू प्रखंड प्रखंड अंतर्गत लेटेमदा गांव स्थित टोला नूतनडीह में एक गजराज ने 50 वर्षीय गौरांग महतो को कुचल कर मार डाला।

घटना रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे की है। जानकारी के मुताबिक गौरांग महतो को अपने खलिहान में धान देखने गया था। खलिहान में मौजूद गजराज ने कुचलकर उसे मार डाला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वनपाल राणा प्रताप महतो एवं वनरक्षी घटनास्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने वन विभाग से गजराजों से सुरक्षा की गुहार लगाई।

इधर, पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। वन विभाग ने मृतक के परिजन को तत्काल नकद 50 हजार रुपये दिया तथा बाकी साढ़े तीन लाख रुपये कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने का आश्वासन दिया।

बता दें कि एक सप्ताह पहले ही हाथी ने 25 दिसंबर की अहले सुबह नीमडीह प्रखंड के हुंडरु पाथरडीह के रहने वाले कोकिल सिंह को पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कौशल किशोर सिंह की याद में सजा सांस्कृतिक मंच, नाट्य महोत्सव 2026 का भव्य आगाज

जमशेदपुर : शहर के तुलसी भवन में सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के तत्वावधान में कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव...

डोबो पुल से ‘लापता’ युवक होटल में मिला, पत्नी को डराने के लिए रची पूरी कहानी

रहस्यमय गुमशुदगी का मामला निकला घरेलू विवाद का नाटक, पुलिस भी रातभर रही परेशान,स्कूटी पुल पर छोड़ होटल में छिपा रहा युवक, सुबह खुली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत