सीबीएसई ने मान ली छात्रों की बात, सीटेट के लिए दिया एक और मौका, 27 दिसंबर से विंडो ओपन

CBSE Registration CTET Window: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सीटेट कैंडिडेट्स को एक और मौका दिया है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 का रजिस्ट्रेशन 27 दिसंबर को उन उम्मीदवारों के लिए फिर से खोला जाएगा जो अपना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा नहीं कर पाए थे। एप्लीकेशन विंडो 30 दिसंबर 2025 तक ओपन रहेगी। यहां सीबीएसई सीटेट के नोटिस और अप्लाई करने के बारे में डिटेल्स देखें।

1.5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन थे अधूरे

CBSE के अनुसार, 1,61,127 रजिस्ट्रेशन अधूरे थे जो पूरे होकर फाइनल एप्लीकेशन में सबमिट नहीं हो पाए थे। CBSE CTET रजिस्ट्रेशन 2026 विंडो 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक खुली थी और इस दौरान कुल 25,30,581 कैंडिडेट्स ने सफलतापूर्वक अप्लाई किया था। इनमें से 3,53,218 और 4,14,981 कैंडिडेट्स ने एप्लीकेशन की आखिरी से एक दिन पहले और आखिरी तारीख को सफलतापूर्वक अप्लाई किया था।

स्पेशल विंडो के दौरान नया रजिस्ट्रेशन नहीं

CBSE CTET 2026 के लिए आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स डिमांड कर रहे थे। क्योंकि कई लोगों की पेमेंट फेल हो रही थी और वह फाॅर्म को फिल नहीं कर पाए। कुछ कैंडिडेट्स को सर्वर की दिक्कत के कारण फाॅर्म भरने में दिक्कत आई थी। हालांकि, अब सीबीएसई ने कैंडिडेट्स को राहत दी है। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इस स्पेशल विंडो के दौरान कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

CBSE CTET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

कैंडिडेट्स CBSE CTET 2026 के लिए आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं

विंडो ओपन होने पर CBSE CTET रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें

CTET एप्लीकेशन फॉर्म में डिटेल्स भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

CTET एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें और सबमिट पर क्लिक करें

CBSE CTET एप्लीकेशन फॉर्म PDF सेव करें और उसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।

CBSE CTET एप्लीकेशन फीस 2026

सीबीएसई सीटेट के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन सबमिट करनी होगी। जनरल और OBC कैंडिडेट्स के लिए एक पेपर के लिए फीस 1,000 रुपये और दोनों के लिए 1,200 रुपये है। SC, ST और PwD कैंडिडेट्स के लिए एक पेपर के लिए यह 500 रुपये और दोनों के लिए 600 रुपये है। कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फीस की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

सरयू राय का फेसबुक लाइव आज : जमशेदपुर से रांची तक हड़कंप, क्या आज होगा कोई बड़ा धमाका?

जमशेदपुर:झारखंड की राजनीति के 'जायंट किलर' और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आज (सोमवार, 15 जून) शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लाइव आ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत