एक्सएलआरआइ के स्किल डेवलपमेंट सेंटर से 57 कामगारों ने लिया प्रशिक्षण, जुड़ेंगे स्वरोजगार से

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के फादर मैकग्राथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एफएम-एसडीसी) ने अपनी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांचवें बैच का सर्टिफिकेशन समारोह कैंपस में आयोजित किया।

इस बैच के 57 छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इसमें दो राज्यों के ग्रामीण और वंचित समुदायों के युवा हैं। इस बैच में कंप्यूटर स्किल्स एवं डाटा एंट्री कोर्स के 43, गारमेंट एवं फैशन डिजाइनिंग के 6 और प्लंबिंग एवं इलेक्ट्रिकल वायरिंग इंटर्नशिप के 8 छात्र शामिल थे। उन सभी छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने में महारथ हासिल करने के बाद सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। इससे पहले भी इस प्रोग्राम से ट्रेनिंग लेकर कई छात्र स्कूलों, निजी कंपनियों, सरकारी कार्यालयों में नौकरी कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उद्यमिता का रास्ता अपनाया है।

सर्टिफिकेट वितरण समारोह में सेंटर के कन्वीनर फादर डोनाल्ड डिसिल्वा एसजे ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि जेवियर कम्युनिटी कॉलेज (एक्ससीसी) ने अब तक 198 छात्रों को प्रशिक्षित किया है। यह पहल एक्सएलआरआइ की समाज से जुड़ाव की मिशन को प्रतिबिंबित करती है, साथ ही उन्हें मिलने वाले प्रमाणपत्र से वे आगे पूरी गरिमा और आत्मविश्वास के साथ ना सिर्फ नौकरी बल्कि स्वरोजगार कर सकेंगे।

एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर सेबेस्टियन जॉर्ज एसजे ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज रोजगार योग्यता डिग्री से ज्यादा स्किल्स पर निर्भर है। छात्रों को निरंतर अपस्किलिंग और उत्कृष्टता की सलाह दी।

जेसुइट प्रोविंशियल फादर जेरी कुटिना एसजे ने ईमानदारी पर बल देते हुए छात्रों से समाज के लिए जिम्मेदार योगदान की अपील की। वहीं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर फादर प्रवीण जोस एसजे ने बताया कि एक्सएलआरआइ ने विद्यार्थियों के पूरे प्रशिक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत नि:शुल्क कराया। जिसमें उन्हें कम्युनिकेशन स्किल्स और वर्कप्लेस रेडीनेस से जुड़ी जानकारी दी गयी। इससे छात्रों को सरकारी सेवा, शिक्षा, उद्यमिता और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अवसर मिले।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बरसोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा चौक में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

बेकाबू ट्रेलर ने पहले एक होटल को मारी टक्कर, गांव की ओर बाइक सवार को चपेट में लिया, मची अफरा-तफरी बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले...

धालभूमगढ़ में छत से गिरकर वेल्डिंग दुकान संचालक की मौत, गांव में शोक

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार चक्का गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया,...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

करीम सिटी कॉलेज में आयोजित “बैटल सिम्फनी” में छात्रों ने किया गायन कला का प्रदर्शन, बॉलीवुड व वेस्टर्न गीतों की रही धूम

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था "स्पार्क' द्वारा आयोजित वार्षिक कला महोत्सव "सतरंग-15" का आज दूसरा दिन था। आज...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत