सीपी समिति मध्य विद्यालय में श्री योग वेदांत सेवा समिति ने मनाया तुलसी पूजन दिवस

जमशेदपुर : सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में श्री योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच तुलसी पूजन दिवस मनाया गया।

ज्ञात हो की 2014 में केंद्र सरकार के द्वारा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस की घोषणा की गई है। योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा पूर्व से ही स्कूलों के बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 दिसंबर के पूर्व ही तुलसी पूजन दिवस के महत्व और तुलसी के पौधे के गुणों से अवगत कराया जा रहा है, कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहां की तुलसी तुम हो वृंदा, विष्णु प्रिया नाम तुम्हारा, पूजन से हो दूर हर क्लेश, घर में हो सुख-शांति का वास।” तुलसी पौधे बहुत गुणी होते है जिसके घर पे तुलसी पूजन होती है वो घर सुख शांति और धन धान्य से परिपूर्ण होता है, तुलसी का प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है।

कोरोना काल के समय ऑक्सीजन की कमी भी तुलसी के पौधे के माध्यम से परिपूर्ण हो रहे थे, विद्यालय के लड़को और लड़कियों को तुलसी पूजन की विधि से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में अपने संविधान में परमानंद कौशल ने कहा की तुलसी में विटामिन सी और जिंक जैसे तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से महासचिव परमानंद कौशल, प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह और सुक्रीत दास मानिकपुरी उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन योग वेदांत सेवा समिति के अर्चना बहन के द्वारा किया गया, योग वेदांत समिति के रामजन्म प्रसाद और सविता बहन उपस्थित थी। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं में हीरादास मानिकपुरी, कौशिक दत्ता, त्रिलोचन कौर, रेखा कुमारी, अनुसुइया कुमारी, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, सुमन सिंह, तारकेश्वरी देवी, ऋचा मिश्रा, अन्नपूर्णा प्रधान, अर्चना सिंह, अनुष्का सिंह आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वकालत में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली अंजली शर्मा को बार ने किया सम्मानित

चाईबासा में अंजली शर्मा को वकालत में गोल्ड मेडल मिलने पर बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया और उन्होंने गरीबों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 17 अप्रैल को दर्ज मामले का खुलासा हुआ।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

JAC 10वीं रिजल्ट 2026 : 99.60% अंक हासिल कर हजारीबाग की प्रियांशु बनीं स्टेट टॉपर

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने गुरुवार को माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन बेहद शानदार...

चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच-32 बाईपास पर भालुककोचा के पास तेज...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत