जमशेदपुर के जुबली पार्क का दोनों गेट 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बंद रहेगा
जमशेदपुर: पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी साल के अंत से लेकर नए साल के प्रथम सप्ताह तक जुबली पार्क में भारी संख्या में लोग एवं अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए एकत्रित होते हैं।
इस वजह से पार्क और मुख्य सड़क के दोनों ओर अत्यधिक भीड़ होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से-25 दिसंबर से 05 जनवरी तक जुबिली पार्क के दोनों गेट को बन्द करने की अनुमति प्रदान मांगी गई थी।
उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में सुरक्षा के दृष्टिकोण से 25 से 05 जनवरी तक जुबिली पार्क के दोनों गेट को बन्द रखने के लिए अस्थायी अनुमति प्रदान की गईं है। धालभूम के एसडीओ ने इस आशय का निर्देश जारी किया है।
