मुसाबनी में केसीसी शिविर में 28 केसीसी आवेदन सृजित, 6 को स्वीकृति

जमशेदपुर : मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखण्ड में बीएलबीसी बैठक के साथ विशेष प्रखण्ड स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अभियान के अंतर्गत केसीसी शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

कृषि निदेशक, झारखंड तथा एसएलबीसी झारखंड के निर्देशानुसार अग्रणी जिला प्रबंधक, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में उक्त दोनों प्रखण्डों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को केसीसी सुविधा से आच्छादित करना तथा बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना था ।

शिविर के दौरान बैंक ऑफ इंडिया, मुसाबनी शाखा द्वारा कुल 28 केसीसी आवेदन सृजित किए गए, जिनमें से 6 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त किसानों को केसीसी से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई ।

बीएलबीसी बैठक एवं केसीसी शिविरों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रमुख, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य प्रखंड स्तरीय विभागीय प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग रहा।

सभी के समन्वित प्रयास से शिविरों का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

सरयू राय कप (सीजन-1) 11-12 अप्रैल को, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत