संथाल परगना स्थापना दिवस का कार्यक्रम रद्द, बोले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन – प्रशासन की शर्तों के कारण लेना पड़ा निर्णय

सरायकेला : 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी शर्तें लगाए जाने के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा कर दी है।

इस पूरे मामले पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि फुटबॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे सामान्य आयोजनों के लिए असामान्य संख्या में मजिस्ट्रेट, भारी पुलिस बल और कठोर शर्तें लगाई गईं, जिससे स्पष्ट रूप से कार्यक्रम को बाधित करने की मंशा झलकती है।

उन्होंने कहा कि अन्य जिलों और राज्यों में ऐसे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं, लेकिन साहिबगंज जिले में विशेष रूप से रोक- टोक की जा रही है।

चंपई सोरेन ने सवाल उठाया कि यदि किसी व्यक्ति विशेष या संगठन के कार्यक्रमों पर अघोषित प्रतिबंध है, तो सरकार को इसे स्पष्ट रूप से सार्वजनिक करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज से करीब 170 वर्ष पहले हूल विद्रोह के जरिए अंग्रेजों को चुनौती देने वाले वीर सिदो–कान्हू, चांद–भैरव और वीरांगना फूलो–झानो ने कभी यह नहीं सोचा होगा कि आज़ाद भारत में उनकी धरती भोगनाडीह को फिर से प्रशासनिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हूल विद्रोह के नायक वीर सिदो–कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू और उनकी संस्था वीर सिदो–कान्हू हूल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को लगातार प्रशासनिक अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है।

जून 2025 में हूल दिवस के अवसर पर गैर-राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति को लेकर जिला प्रशासन ने आवेदन लंबित रखने के बाद अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा की स्वीकृति के बावजूद आधी रात में पंडाल तोड़ा गया और विरोध के दौरान लाठीचार्ज व आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि आगामी 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर झारखंड, बंगाल, बिहार और ओडिशा से बड़ी संख्या में आदिवासियों के भोगनाडीह पहुंचने की घोषणा की गई है।

चंपई सोरेन ने इसे प्रशासन के लिए खुली चुनौती बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वे और आदिवासी समाज पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह नगड़ी आंदोलन के दौरान सरकार को बैक फुट पर जाना पड़ा था, उसी तरह संथाल परगना में भी सरकार को बैक फुट पर जाना होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत