प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर का भव्य वनभोज सह पत्रकार मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर। प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर की ओर से रविवार को डिमना लेक के मनोरम वातावरण में वनभोज सह पत्रकार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। समारोह का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर के कुल 250 सदस्यों को औपचारिक रूप से सदस्यता प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और ऐसे आयोजनों से न केवल आपसी मेलजोल बढ़ता है, बल्कि पत्रकारों की एकजुटता भी मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी वनभोज सह पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

अध्यक्ष मनोज सिंह ने आने वाले वर्ष के लिए सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और पत्रकारिता के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में प्रशिक्षण, संवाद और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

इस अवसर पर शहर के प्रमुख समाचार पत्रों के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रेस क्लब के इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर में दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद शुरू, परीक्षा प्रणाली की चुनौतियों पर गहन मंथन

jamshedpur news : शहर के बिष्टुपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद (लोकसभा) कार्यक्रम में देश की परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली...

झारखंडः शराब के नशे में दोस्त ने युवक की गोली मारकर की हत्या

जमशेदपुर, 17 जून (आईएएनएस)। जिले के उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग में राजनगर निवासी देवदास गौड़ को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत