मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हुए अत्याचार पर कोलकाता में भरी हुंकार, बोले- पूरी दुनिया के हिंदुओं को उनकी मदद करनी चाहिए

दिल्ली : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत ने रविवार को कोलकाता में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और स्थिति बेहद कठिन होती जा रही है। मुश्किल हालात में भी, अधिकतम सुरक्षा के लिए वहां के सभी हिंदुओं को एकजुट रहना होगा और दुनिया भर के सारे हिंदुओं को उनकी मदद करनी चाहिए। हमें अपनी सीमाओं के भीतर जितना हो सके उनकी मदद करनी चाहिए। हमें हर संभव प्रयास करना होगा, और हम कर रहे हैं।

हिंदुओं का एकमात्र देश भारत है। भारत सरकार को इस पर ध्यान देना होगा। उन्हें कुछ करना होगा। हो सकता है कि वे पहले से ही कुछ कर रहे हों। कुछ बातें उजागर होती हैं, कुछ नहीं। कभी परिणाम मिलते हैं, कभी नहीं। लेकिन कुछ तो करना ही होगा।

हिंदू एकजुट हो जाए तो बंगाल की स्थिति बदलने में समय नहीं लगेगा

मोहन भागवत ने आगे कहा कि यदि हिंदू समाज एकजुट हो जाए, तो बंगाल की स्थिति बदलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अब, राजनीतिक परिवर्तन पर मेरे विचारों के बारे में, मैं आपको बताना चाहता हूं कि राजनीतिक परिवर्तन के बारे में सोचना मेरा काम नहीं है। हम संघ के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

बता दें कि बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के भालुका में धर्म का अपमान करने का आरोप लगाकर भीड़ ने एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भालुका पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर के मुताबिक भीड़ इतनी उग्र हो गई थी कि युवक को पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उसके शव को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है। वहीं, इस घटना को लेकर भारत में हिंदुओं के बीच जबरदस्त आक्रोश है।

अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया

अधिकारी ने बताया कि हमने वायरल वीडियो के आधार पर 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून के मुताबिक पुलिस तीन और लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट विवाद : पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री की याचिका से उठे बड़े सवाल

नई दिल्ली : टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने अपना कार्यकाल न बढ़ाए...

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा-सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं, समाज की सुरक्षा और सेवा का मजबूत आधार

जमशेदपुर । विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा है कि सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं है , बल्कि समाज की सुरक्षा और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत