विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा-सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं, समाज की सुरक्षा और सेवा का मजबूत आधार

जमशेदपुर । विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा है कि सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं है , बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का मजबूत आधार भी है, जो हर संकट की घड़ी में बिना किसी भेदभाव के लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहता है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक को आपदा प्रबंधन की बुनियादी जानकारी हो, तो बड़े से बड़े हादसे के प्रभाव को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। विधायक ने खुद भी सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण पाने की उत्सुकता जाहिर की । इससे पूर्व उन्होंने सिविल डिफेंस को अपने विधायक निधि से एक एम्बुलेंस भी देने की घोषणा कर चुकीं हैं। विधायक पूर्णिमा साहू सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर की ओर से रोल ऑफ सिविल डिफेंस इन डिजास्टर विषय पर सोमवार को एकदिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थी।

विशिष्ठ अतिथि डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने आपदा में सिविल डिफेंस की भूमिका विषय पर गहन चर्चा की और कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सही निर्णय और सामूहिक सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत होती है। इसी उद्देश्य को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है , जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेमिनार के दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग के आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों में चीफ वार्डन अरुण कुमार एवं डिप्टी सहायक वार्डन के के सिन्हा ने प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं जैसे आग लगने, बाढ़, भूकंप, सड़क दुर्घटना और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संकट की घड़ी में घबराहट से बचते हुए सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया ही जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

वहीं नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने सिविल डिफेंस के गठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी । सेमिनार में उपस्थित प्रतिभागियों को फायर सेफ्टी, प्राथमिक उपचार (First Aid), बचाव एवं राहत कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रदर्शन कर व्यावहारिक जानकारी भी दी गई । साथ ही यह भी समझाया गया कि आपदा के समय किस प्रकार से घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए, आग पर नियंत्रण कैसे पाया जाए और आपातकालीन सेवाओं को समय पर सूचना देना कितना आवश्यक होता है। इसके बारे में सभी को विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से युवाओं से अपील किया गया कि वे आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि किसी भी आपातकालीन प्रस्थिति में पूरा समाज एकजुट होकर प्रभावी ढंग से सामना कर सके और जान माल की रक्षा हो सके ।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ । इससे पूर्व सभी अतिथियों को सिविल डिफेंस की ओर से पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । साथ ही साथ सिविल डिफेंस से जुड़े नए व पुराने सक्रिय स्वयंसेवको को भी अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र , ट्रॉफी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

नवादा: नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर प्रशासन सख्त, 5 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को नवादा जिला मुख्यालय...

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। यह घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत